Uttar Pradesh News : फतेहपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी, छिनैती एवं लूट की घटनाओं के संबंध में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित 28 नट डेरा/कंजरन डेरा हॉटस्पॉट पर अस्थाई पुलिस चौकी/चेक पोस्ट स्थापित कर नियमित गश्त एवं सतर्क निगरानी के दिए निर्देश दिनांक 21.08.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में चोरी, छिनैती एवं लूट की घटनाओं के संबंध में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई, मीटिंग के दौरान जनपद फतेहपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित कुल 28 नट डेरा/कंजर डेरा हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए। चिन्हित हॉटस्पॉट पर एक सप्ताह के अंदर अस्थाई पुलिस चौकी/चेक पोस्ट का निर्माण कर नियमित पुलिस गश्त एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने तथा शराब/गांजा की अवैध बिक्री एवं तस्करी, जुआ आदि अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरतते हुए सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि चिन्हित हॉटस्पॉट पर पुलिस की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाए। साथ ही क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संबंधित थाना प्रभारी लगातार निगरानी बनाए रखें।

चिन्हित हॉटस्पॉट का थाना क्षेत्रवार विवरण
थाना मलवां
1. जगन्नाथपुर डेरा
थाना खागा
2. करसुआ, 3. हरदों नट का डेरा/लाखीपुर नट का डेरा, 4. पचीसा नट का डेरा, 5. वनपुरवा
थाना खखरेरू
6. सराय बहलोल/हकीमपुर खन्तवा/पौली, 7. तलवापर, 8. नट का मोहल्ला
थाना धाता
9. विरसिंहपुर
थाना ललौली
10. ग्राम जजरहा
थाना गाजीपुर
11. ग्राम शाह, 12. सेवरामऊ, 13. डुंडरा/मिर्जापुर
थाना चांदपुर
14. केवलापुर, 15. सेलावान मजरे कजराकंचनपुर, 16. गौरी, 17. चकमदा जौनपुर
थाना बकेवर
18. बेंता, 19. पल्थाहार/बिजौली
थाना जहानाबाद
20. नुनारा, 21. जाफरपुर
थाना थरियांव
22. बहरामपुर कंजड़ डेरा, 23. दिहुली नट डेरा
थाना हथगांव
24. इस्लामनगर नट डेरा मजरे सरांयसाबा नगर/चकभुनगापुर नट डेरा मजरे सरांयसाबा नगरा, 25. कुर्मिन का पुरवा मजरे पट्टीशाह, 26. बजहाकुटी मजरे सातोधरमपुर/जानिकपुर
थाना राधानगर
27. विनोबा नगर 28. कासिमपुर रमवा
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चिन्हित सभी हॉटस्पॉट पर एक सप्ताह के अंदर अस्थाई पुलिस चौकी/चेक पोस्ट स्थापित कर नियमित पुलिस गश्त एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा शराब/गांजा की अवैध बिक्री एवं तस्करी, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाए।
गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel