IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चला सघन चेकिंग अभियान, सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की रही पैनी नजर

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबा, धर्मशाला, सराय तथा अन्य सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को चेक करते हुए उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई।

पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध वाहनों की जांच कर आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही होटल, ढाबा, धर्मशाला एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पुलिस द्वारा निगरानी एवं चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button