IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : बिजली विभाग की लापरवाही से जला ट्रांसफार्मर

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली

चकिया (सैदूपुर) चकिया तहसील के ग्राम सभा बसाढी में ट्रांसफार्मर जलने से पूरे गांव में अंधेरा रहा गर्मी से ग्रामीणों रात भर व्याकुल रहे। बताते चले कि पिछले एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर में आग लगने की संभावना को ग्रामीणों द्वारा सूचित किया जा रहा था लेकिन विभाग द्वारा लाईनमैन को भेजकर खाना पूर्ति की जा रही थी जबकि पिछले दिन ही गांव के ही समाजसेवी व्यक्ति वकील शेख मंसूरी द्वारा जेई साहब को अवगत करा दिया गया था

ट्रांसफार्मर जलने की संभावना है लेकिन विभाग द्वारा इस मामले को सीरियस ना लेने के कारण दिनांक 21- 8- 2026 ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना समाजसेवी द्वारा दी गई इसके बाद भी लेकिन बिजली न काटकर कर्मचारियों द्वारा ना जांच करते हुए मनमाने तरीके से बात को अनसुनी कर दी और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई संजोग अच्छा रहा की कोई बड़ी अनहोनी नहीं हो पाई ट्रांसफार्मर जलने की आधे घंटे बाद लाइनमैन द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया ग्रामीणों द्वारा सक्रियता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई लेकिन समय से नहीं पहुंच पाया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भर गया था सरकार की लचक व्यवस्था को देखते हुए ग्रामीणों में तरह तरह चर्चा की जा रहे हैं ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि एक दिन के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया तो बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन चक्का जाम किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button