कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं सभी विभाग, उधार के कर्मचारियों सहारा

नवा रायपुर,अटल नगर का पत्र क्रमांक ESTB/26489/2026 नवा रायपुर दिनांक 06.08.2026 में जारी निर्देश के अनुसार संभाग आयुक्त एवं कई जिलों के कलेक्टरों ने अवगत कराया की उनके कार्यालय में कर्मचारियों की कमी के कारण स्कूलों में पदस्थ ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारियों (लिपिक,भृत्य) को कार्यालयीन व्यवस्था के तहत संलग्न किया गया था । वर्तमान में ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारियों को उनके मूल संस्थान के लिए कार्यमुक्त किये जाने के कारण कार्यालयीन कार्य प्रभावित हो रहा है। जिससे कार्यालय में लिपिक व भृत्य की आवश्यकता है।

अतः लिपिक व भृत्य की पूर्ति करने स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों को प्रति नियुक्ति किए जाने हेतु प्रस्ताव सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा।इस प्रक्रिया से तात्कालिक रूप से कार्यालय की समस्या दूर होगी लेकिन जिन स्कूलों से कर्मचारियों की प्रति नियुक्ति होगी वहाँ फिर नई समस्या जन्म लेगी।आख़िर उधार के कर्मियों से शासन तंत्र कैसे काम करेगा।छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभागों के जिला तथा विकास खंड स्तर के कई कई कर्मचारी प्रतिमाह सेवानिवृत हो रहे हैं।

वर्तमान में सभी विभागों में कर्मचारियों के कुल सेटअप के 60% ही कर्मचारी कार्य कर रहे हैं जोकि धीरे धीरे वह भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिससे बचे हुए कर्मियों के ऊपर कार्य का भार ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ता जा रहा है।जिससे कार्य की गति भी धीमी होती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नई भर्ती नहीं करने के कारण यह स्थिति आगे और दयनीय होती जाएगी।अतः सरकार को इस समस्या के समाधान के लिए नई भर्ती को प्राथमिकता देना आवश्यक है ।




Subscribe to my channel