Uttar Pradesh News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं ज़िलाधिकारी , ट्रैक्टर पर सवार होकर लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

रिपोर्टर नौरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बिजनौर के जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गुरुवार को नगीना और बढ़ापुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम ने मौके पर पहुंचकर जलभराव और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी तथा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लिया और स्वयं मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान नगीना सी ओ राजेश सोलंकी भी उनके साथ मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखने तथा जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएम के इस मौके पर पहुंचकर स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेने से प्रशासनिक अमले में भी सक्रियता नजर आई। अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं को लेकर सतर्कता बनाए रखने की बात कही।


Subscribe to my channel