ब्रेकिंग न्यूज़
Rajasthan News : एक राखी,सुरक्षा के नाम के तहत कार्यक्रम हुआ
ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
आबुरोड राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुदरला में एक राखी,सुरक्षा के नाम के तहत कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य उर्मिला परिहार के अनुसार आदिवासी अंचल के कक्षा 12-11 की 13 छात्राओं ने शांतिवन के पोस्ट मास्टर विजयराज और प्रीतम मीणा के सहयोग से शुभ कामना संदेश मय राखी बंद लिफाफा प्रेषित किया।इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को राष्ट्र सुरक्षा के लिए सिपाहियों के अप्रतिम जीवन की कथाओं से रूबरू करवाया।क्षेत्र में कार्यरत सेवानिवृत्त सिपाही राकेश सा के रक्षा सूत्र बांधकर अभिनंदन किया।उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र हित में किए गये योगदान के संस्मरण को भी बताया।छात्राओं ने राष्ट्र सुरक्षा में किए जाने वाले कार्यों पर भी प्रकाश डाला।इस मौके दिनेश भारती,गणेश कुमार, सरस्वती ,आरती मीणा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Subscribe to my channel