Rajasthan News : रक्तदान महाभियान का शुभारम्भ, 1लाख यूनिट का लक्ष्य ब्रह्माकुमारीज भारत नेपाल में 6 हजार कैम्पों के जरिए रक्तदान कर बनायेगी रिकार्ड

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में 21 से 25 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले रक्तदान महाभियान का शुभारम्भ हो गया। इसके तहत ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शंातिवन स्थित विशाल डायमंड हॉल में रक्तदान का आयोजन किया गया। जिसमें 450 लोगों ने रक्त दिया। इस अभियान के तहत भारत तथा नेपाल में 6 हजार कैम्प लगाकर 1लाख यूनिट रक्त इकटठा करने का लक्ष्य है।
इस रक्तदान महाभियान का शुभारम्भ ब्रह्माकुमारीज संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके करुणा, आबू रोड एसडीएम रामस्वरुप जौहर, अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय, ग्लोबल हास्पिटल के मैनेजिंग ट्स्टी डॉ प्रताप मिडढा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल समाज सेवा प्रभाग के उपाध्यक्ष बीके अवतार समेत कई लोगों ने दीप जलाकर किया। इसर पर आबू रोड के उपखण्ड अधिकारी रामस्वरुप जौहर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। इसके के बारे में जितना कहा जाये उतना ही कम है। क्योंकि हमारे एक बूंद से दूसरों की जिन्दगी बचती है।
कार्यक्रम में संस्थान के महासचिव बीके करुणा ने कहा कि हम जानते है कि लोगों को रक्तदान करने में कई प्रकार की भ्रांतियों है जिससे वे घबराते है। परन्तु यह गलत है रक्तदान से शरीर में नया खून बनता है। जिसमें सबकुछ फ्रेस होता है। ऐसे में हम सबको सहयोगी बनना चाहिए। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल ने कहा कि यह हम सबकी सामाजिक जिम्मेवारी है कि हम रक्तदान को बढ़ावा दें। क्योंकि रक्त की कोई जाति नहीं होती। इससे दूसरों की जान बचती है।

इस अवसर पर संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय भाई तथा डॉ प्रताप मिडछा ने कहा कि विश्व बन्धुत्व की पहली कड़ी है रक्तदान। क्योंकि जरुरतमंद को जब रक्त मिल जाता है तो उसकी जिन्दगी बच जाती है। वह यह नहीं पूछता कि कौन किस जाति और धर्म का है। ब्लड बैंक अधिकारी डॉ सपना, समाज सेवा प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बीके विरेन्द्र ने भी रक्तदान के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 450 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमें ब्लड बैंक सिरोही तथा ग्लोबल ट्रोमा सेन्टर के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस अवसर पर बीके प्रकाश, बीके मोहन सिंघल, बीके देव, बीके जगदीश, बीके नारायण, बीके अमरदीप, ब्लड बैंक अधिकारी धमेन्द्र सिंह,बीके इवी गिरीश शिक्षक ईश्वर सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel