Madhya Pradesh News : कानड़ में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, अस्पताल में बांटे फल

रिपोर्टर महेंद्र बीजपारी आगर मालवा मध्य प्रदेश
कानड़। नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित संत शिरोमणि रविदास साहेब मंदिर चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरीशंकर सूर्यवंशी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नितिन पालीवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शासकीय अस्पताल पहुंचे, जहां मरीजों को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री कांग्रेस अवतार सिंह गुर्जर, डॉ. रामलाल सूर्यवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस कानड़ बाबूलाल सूर्यवंशी, जिला कांग्रेस सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बद्रीलाल मालवीय, उपाध्यक्ष अजा कांग्रेस बने सिंह मोबिया, जिला कांग्रेस सचिव अजा प्रकोष्ठ बाबूलाल मंडोर, जिला कांग्रेस अजा कमेटी महासचिव सोनू गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, रामचंद्र मालवीय, हरिनारायण सूर्यवंशी, अमर सिंह सूर्यवंशी पटेल, दुर्गा प्रसाद भिलाला, भेरूलाल मालवीय, मोहनलाल मालवीय, देवकरण सूर्यवंशी, अंकित सूर्यवंशी, राजेश सूर्यवंशी, रमेश सूर्यवंशी, उमराव सूर्यवंशी, शाकिर भाई, मुबारिक भाई सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel