IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग के दौरान हादसा, तीन मजदूर झुलसे

मेंटेनेंस के दौरान मशीन में धमाका, दो गंभीर घायलों को SNMMCH से किया गया रेफर

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

धनबाद। पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान अचानक हुए विस्फोट से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा वाशरी परिसर में उस समय हुआ, जब आउटसोर्स एजेंसी आरके कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी नियमित रखरखाव का काम कर रहे थे। बताया जाता है कि काम के दौरान वेल्डिंग मशीन में अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट के साथ निकली चिंगारियों और गर्म धातु के टुकड़ों की चपेट में आने से वहां मौजूद अमर महतो, दिलीप यादव समेत तीन मजदूर झुलस गए। अचानक हुए धमाके से वाशरी परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तत्काल घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

दो मजदूरों की हालत गंभीर हादसे में गंभीर रूप से घायल अमर महतो और दिलीप यादव को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। चिकित्सकीय जांच में दोनों के शरीर के कई हिस्सों में जलने की चोटें सामने आने की बात कही जा रही है। वहीं, तीसरे घायल मजदूर का उपचार स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। हादसे के बाद वाशरी में काम कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। घटना को लेकर संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है कि वेल्डिंग मशीन में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button