IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : आगामी त्यौहार (बारावफात) के दृष्टिगत थाना बरगदवा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु जनपद में शांति समितियों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना बरगदवा परिसर में आगामी बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, मस्जिदों के मौलवियों एवं बारावफात जुलूस के आयोजकों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनका कड़ाई से पालन करने की अपील की गई। थाना प्रभारी/पुलिस टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह से त्यौहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाने का आह्वान किया गया। महराजगंज पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि त्यौहार को शांति, सद्भाव एवं आपसी प्रेम-सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button