Madya Pradesh News : डॉ गोबिन्द सिंह ने मोहन यादव मुख्यमंत्री म०प्र० शासन को लिखा पत्र
शोसल मीडिया पर बायरल आरोप की एसआईटी द्वारा जांच कराने की मांग की प्रवीण त्रिपाठी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लहार जिला भिण्ड के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये लिखा पत्र
जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
लहार पूर्व विधायक डॉ गोबिन्द सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिख कर बताया कि अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक प्रकरण की और आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूँ। आप प्रदेश के मुख्यिा होने के साथ-साथ गृह विभाग भी आपके पास है, राज्य की कानून व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की शुचिता एवं अनुशासन बनाए रखने का प्राथमिक उत्तरदायित्व आपका है। वर्तमान में भिण्ड जिले के लहार अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रवीण त्रिपाठी से जुडे कुछ भृष्टाचार के गंभीर पोस्ट एवं बैंक लेन-देन यूपीआई के स्कीनशॉट व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं। फेसबुक पर प्रसारित विवरण के अनुसार, भिण्ड जिले के मिहोना में पदस्थ आरक्षक द्वारा प्रवीण त्रिपाठी S.D.O.P. लहार पर लहार अनुभाग के समस्त थानाप्रभारियों एवं स्टाफ से प्रतिमाह 25 हजार से लेकर 1 लाख तक की अवैध वसूली के सीधे आरोप लगाये हैं। आरक्षक ने यह भी दावा किया है कि मिहोना थाने में पदस्थ मुंशी दीपक यादव के खाते के जरिए राशि का लेन देन कराया गया, जिसके प्रमाण स्वरूप ऑनलाईन ट्रांजेक्शन के स्कीनशॉट भी फेसबुक पर वायरल हो रहे हैं।

प्रवीण त्रिपाठी S.D.O.P. लहार अनुभाग में 2 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ है। इनके द्वारा लगातार रेत माफियों से सांठगांठ कर रेत की चोरी कराना एवं थानों के अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाब डालकर अवैध वसूली करना प्रमुख कार्य है। साथ ही श्री त्रिपाठी द्वारा कई निर्दोष व्यक्तियों पर गम्भीर अपराधों में प्रकरण भी दर्ज कराये गये हैं। यह इतने प्रभावशाली है कि प्रदेश के महानिदेशक पुलिस श्री कैलाश मकवाणा एवं भिण्ड जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा भी इनके खिलाफ कार्यवाही करने में असमर्थ हैं।
कृपया अनुरोध है कि उपरोक्त प्रकरण एवं श्री त्रिपाठी द्वारा किये जा रहे भृष्टाचार की किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अथवा आईपीएस अधिकारी या विशेष जांच दल [SIT] गठित कर जांच कराई जाकर शीघ्र कठोर कार्यवाही कराने का कष्ट करें।

Subscribe to my channel