IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Pradesh News : विक्रमादित्य सिंह बोले—कंगना से सार्वजनिक माफी मांगें बाबा रामदेव—

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास से जुड़े मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव को कंगना रनौत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन महिलाओं के सम्मान और गरिमा का हर परिस्थिति में ध्यान रखा जाना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति द्वारा की गई टिप्पणी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगना ही उचित कदम है।कंगना रनौत को लेकर दिए गए बयान पर बाबा रामदेव को अपनी भाषा और टिप्पणी पर पुनर्विचार करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।


युवा मंत्री का कहना है कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी महिला, जनप्रतिनिधि अथवा सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी उचित नहीं कही जा सकती। असहमति हो सकती है, लेकिन मर्यादा और सम्मान से समझौता नहीं होना चाहिए। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button