Uttar Pradesh News : फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 12 मुकदमों का आरोपी घायल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर। थाना थरियांव पुलिस की 19/20 अगस्त 2026 की रात पश्चिमी बाइपास थरियांव से जयसिंहपुर जाने वाले मार्ग के पास संदिग्ध अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त साहिल कुरैशी पुत्र शरीफ, निवासी ग्राम जमरावां, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, साहिल कुरैशी थाना थरियांव में पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026 तथा मु0अ0सं0 85/2026 में प्रकाश में आया था। मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा जामा तलाशी में 1,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 22 वर्ष है। अब तक की जानकारी में उसके विरुद्ध जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों में 12 अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। मामले में थाना थरियांव पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Subscribe to my channel