IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर: 50 मुकदमों में बरामद 624 लीटर अवैध शराब न्यायालय के आदेश पर नष्ट

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में राधानगर थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विभिन्न मुकदमों के दौरान बरामद की गई 624 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह शराब करीब 50 मुकदमों में बरामद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75,425 रुपये बताई गई है। न्यायालय के आदेश के बाद नियमानुसार शराब का विनष्टीकरण किया गया।

इस दौरान थरियांव सर्किल के क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप, नायब तहसीलदार सदर लक्ष्मी बाजपेई, आबकारी निरीक्षक सदर उपेंद्र शुक्ला, प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रविदत्त द्विवेदी, थाना प्रभारी राधानगर श्याम सुंदर श्रीवास्तव एवं हेड कांस्टेबल राममूर्ति यादव मौजूद रहे। पुलिस एवं आबकारी विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब का न्यायालय के आदेश के तहत नियमानुसार निस्तारण करना रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button