Madhya Pradesh News : बहुजन समाज पार्टी का मुरैना में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न

रिर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेशपो
मुरैना, 19 अगस्त 2026 – बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को मुरैना जिले में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मोहित आनंद जी, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी, मध्य प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:
– माननीय जियालाल अहिरवार जी, प्रदेश अध्यक्ष, बसपा मध्य प्रदेश
– माननीय दिलीप बौद्ध जी, प्रदेश प्रभारी, मध्य प्रदेश
– माननीय सुनील बघेल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष
– माननीय रमेश गर्ग जी, प्रदेश महासचिव
– माननीय गंभीर सिंह नरवरिया जी, प्रदेश महासचिव
– माननीय मनीष कतरोलिया जी, जोन प्रभारी, ग्वालियर
– माननीय भीम सिंह पहाड़िया जी, जोन प्रभारी, ग्वालियर

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय दीपेंद्र कुमार बौद्ध जी, जिला अध्यक्ष, बसपा मुरैना ने की।
शिविर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर प्रशिक्षण दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम “जय भीम” और “बहन जी जिंदाबाद” के नारों के साथ संपन्न हुआ।

Subscribe to my channel