IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : लालपुर कुआं में 6 महीने से सामुदायिक शौचालय बंद होने से और रास्ते में जल भराव से ग्रामीणों में आक्रोश

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली

चंदौली (चकिया) विकास खण्ड चकिया के लालपुर कुआं गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के परेशानी का कारण बनता चला जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्य धरातल पर कही नजर नहीं आ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रास्ते में कीचड़ का जमावड़ा लगा हुआ है जिससे राहगीरों, छात्रों, बुजुर्गों, महिलाओं को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में स्वच्छता के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है

गांव में बना सरकारी शौचालय भी सो पीस बना हुआ है। यहाँ देख रेख के लिए कोई केयर टेकर नहीं सरकार द्वारा चलाया जा रहे स्वच्छता अभियान को अंगूठा दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी इसकी शिकायत कई बार अधिकारी से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जल्द इसकी उच्च अधिकारी से की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button