Uttar Pradesh News : ब्रह्म कुमारी बहनों ने एसएसपी को बांधी राखी, मिला सुरक्षा का वचन
मुजफ्फरनगर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्म कुमारी संस्थान की बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा को राखी बांधी। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सुरक्षा के संकल्प का संदेश दिया गया। ब्रह्म कुमारी संस्थान की बहनों ने एसएसपी की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने बहनों को सुरक्षा का वचन देते हुए कहा कि पुलिस सदैव महिलाओं एवं बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर आपसी भाईचारे, विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व की भावनात्मक एवं सामाजिक महत्ता को भी उजागर किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट—
रक्षाबंधन के इस अवसर पर उन्होंने बहनों को सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाया


Subscribe to my channel