Uttar Pradesh News : ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा 101 लीटर कच्ची शराब व 12 केन बीयर का किया गया विनष्टीकरण/निस्तारण

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में हेड मुहर्रिर बजरंगी कुमार द्वारा दिनांक 18.08.2026 को ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। थाना पुरन्दरपुर से संबंधित कुल 19 अभियोगों से न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारित किए गए 101 लीटर कच्ची शराब एवं 12 केन बीयर (अनुमानित मूल्य 7,740/- रुपये) का विधिवत विनष्टीकरण/निस्तारण किया गया। शराब के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए यह संपूर्ण कार्यवाही थाना परिसर में संपन्न हुई। यह विनष्टीकरण प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी फरेन्दा की निगरानी, आबकारी निरीक्षक पुन्केश कुमार की उपस्थिति तथा गठित कमेटी की देखरेख में पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराई गई।

निस्तारित माल का विवरण:
• कच्ची शराब: 101 लीटर
• केन बीयर: 12 केन
• अनुमानित मूल्य: ₹7,740/-
• संबंधित अभियोग: कुल 19 अभियोग (न्यायालय के आदेशानुसार)
निस्तारण/निवारण कमेटी व उपस्थित अधिकारी:
1. सुश्री दीपशिखा वर्मा (क्षेत्राधिकारी फरेन्दा)
2. पुन्केश कुमार (आबकारी निरीक्षक)
3. गौरव राय कन्नौजिया (थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर)
4. बजरंगी कुमार (हेड मुहर्रिर, थाना पुरन्दरपुर)

Subscribe to my channel