IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : झारडा तहसील के आलाखेड़ा से रामदेवरा 700,किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा के लिए निकले श्रद्धालु।

रिपोर्टर डॉ. रघुवीर सिंह उज्जैन म.प्र.

19 अगस्त को गांव आलाखेड़ा से रामदेवरा पैदल यात्रा के लिए। नारायण सिंह राजपूत ,मोकम सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह राजपूत ,ठाकुर कालू सिंह, तूफान सिंह राजपूत ,रवि राजपूत ,गोविंद सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह राजपूत, प्रहलाद वर्मा ,ऊंकार वर्मा ,दिलीप विश्वकर्मा। यह पूरी टीम सुबह गांव आलाखेड़ा से बाबा रामदेवरा, शिवपुरा, से दर्शन करके,तथा राम मंदिर और कृष्ण मंदिर में दर्शन करके सुबह 9:00 बजे से इन्होंने अपनी पैदल यात्रा शुरू की ।

यह एक श्रद्धा और विश्वास का विषय है। की अपने धर्म के प्रति अडिग विश्वास और भगवान पर भरोसा करके पैदल यात्रा करते हैं। यह पैदल यात्रा इतनी आसान नहीं होती हैं क्योंकि इस वक्त बारिश का मौसम है, पैदल चलना , और पानी का गिरना, और इतना लंबा रास्ता, वास्तविक एक परीक्षा ही है। श्रद्धालुओं ने बताया कि हम गांव आलाखेड़ा से पैदल पहले सांवरिया सेठ जाएंगे, उनके दर्शन करेंगे ।और वहां से रामदेवरा पैदल ही जाकर दर्शन करेंगे । हमें विश्वास है कि बाबा रामदेव हमारी यात्रा सफल करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button