Madhya Pradesh News : पन्ना की रत्न गर्भा ने फिर उगला बेस कीमती हीरा ।
सात किसानों की किस्मत चमकी।
ब्यूरो चीफ कमला कान्त जोशी अमानगंज पन्ना
मध्य प्रदेश के अंचल में बसे पन्ना जिले की रत्न गर्भा अभी तक तमाम लोगों की किस्मत चमका चुकी है । इस बार बारी आई जिले के नारंगी बाग निवासी उन एक ही परिवार के सात किसानों की जो सरकोहा क्षेत्र में निजी भूमि पर हीरा उत्खनन हेतु पट्टा लेकर लगातार दो वर्षों से हीरा खदान चला रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारंगी बाग निवासी पट्टा धारक अखिलेश पाल ने बताया कि वह दो वर्षों से अपने साथियों के साथ मिलकर हीरा खनन का काम कर रहा है ।पर देर से ही सही आज ईश्वर ने उन्हें उनकी मेहनत का फल दे दिया है।उनका कहना है कि जहां से हीरा प्राप्त हुआ है उस खदान की चाल को धोकर उसकी बिनाई कर ली गयी थी तब उसमें हीरा नहीं मिला था।बर्षात का मौसम है रात में पानी बरसता रहा पानी पड़ने से खदान के ऊपर पड़ी मिट्टी धुलती रही, हम लोग जब सुबह खदान का जायजा लेने आये तो मिट्टी के ढेर पर उन्हें एक चमकता हुआ पत्थर दिखाई दिया उसे उठा कर हम लोगों ने उसको बारीकी देखा व हीरा पारखियों से उसकी जांच कराई,जांच कराने पर उसके हीरा होने की पुष्टि हुई।

जांच में उसके जैमिनि किस्म का हीरा होने की पुष्टि हुई है। उसका भजन 16.96 कैरेट पाया गया है एवं इसकी अनुमानित बाजार कीमत 50 से 80 लाख रुपये के लगभग आंकि जा रही है । पट्टा धारक अखिलेश पाल ने बताया कि प्राप्त हीरा को राष्ट्रीय हीरा खनन परियोजना के कार्यालय में जमा कर दिया गया है जहाँ से उसकी नीलामी की जायेगी।

Subscribe to my channel