IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : सिरोही जिला सह प्रभारी आवड़दान चारण का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-अभिनंदन

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

आबूरोड़। भाजपा नगर मंडल आबूरोड़ की ओर से सिरोही जिले के नवनियुक्त संगठन सह प्रभारी आवड़दान चारण का रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल की अगुवाई में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आवड़दान चारण को साफा पहनाकर एवं भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर उनका बहुमान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने बताया कि आवड़दान चारण मूलतः जालोर के निवासी हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे प्रदेश संगठन में विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। नवनियुक्त संगठन सह प्रभारी आवड़दान चारण ने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनाव का है। भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार ने विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब कार्यकर्ताओं को सरकार के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाना है तथा आगामी निकाय चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल,निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष मगन दान चारण, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई, पूर्व जिला मंत्री अजय वाला, युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी अजय ढाका,गणेश आचार्य,दुर्गेश राव, हरिमोहन गड़वी,अर्जुन सिंह,सरस सिंह,राजा बंजारा,रवि शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button