IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : शतरंज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग मे माहिद चंदीजा रहे विजेता

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

आबूरोड। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर आयोजित 10 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के चोथे दिन जूनियर व सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के संयोजक हमीद चंदीजा ने बताया कि जूनियर वर्ग में कुल 12 खिलाडियो ने भाग लिया जिसमे फाईनल मेच महिद चंदीजा व रिजवान केबीच खेला गया। बडे रोमांचक मुकाबले में महिद चंदीजा पुत्र हमीद चंदीजा ने रिजवान पुत्र मेहबूब भाटी को हराते हुए विजेता बने। वही सीनियर वर्ग में 14 खिलाडियो ने भाग लिया जिसके सेमीफाईनल में हमीद चंदीजा, युनूस भाई व हुसैन भाई ने स्थान बनाया सीनियर वर्ग का फाईनल 20 अगस्त को खेला जायेगा। वही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मैच खेले गए। जिसके पहले मेच मे मंसूरी क्लब से फास्टर क्लब को हराया। दूसरे मेच में 8 ब्रदर्स ने सन्यास क्लब को हराया। तीसरे मेच में केकेआर ने जीएसटी को हराया। चौथे मेच मे टीम 11 ने लुनियापुरा दरगाह कमेटी को हराया।

पांचवे में डायमंड क्लब ने गाजी क्लब को हराया। छठे मेच में स्वीड क्लब ने मंसूरी क्लब को हराया। सांतवे मेच मेंलाला क्लब ने राउडी राठौड को हराया। आंठवे मेच मे अशरफ क्लब ने पठान ब्रदर्स को हराया। नवमे मेच मेद बिगिल ने लिजेड क्लब को हराया। दसवे मेच में जिगर क्लब ने आबू 11 को हराया। सभी टीमे मेच जीत कर दसरे राउण्ड मे पहुंच गई है। प्रतियोगिता मे मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी के सदस्यो ने व्यवस्था संभाली।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button