Madhya Pradesh News : कुटनी बांध के 2 गेट शाम 5 बजे के बाद खोले जाएंगे
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कुटनी बांध में लगातार बढ़ रही पानी की आवक और बांध की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शाम 5 बजे के बाद बांध के दो गेट 0.5-0.5 मीटर खोले जाएंगे। वर्तमान में बांध का जलस्तर पूर्ण जलभराव स्तर से करीब 1.5 मीटर नीचे है और जलभराव लगभग 80 प्रतिशत है। गेट खोले जाने पर लगभग 90 से 100 घन मीटर प्रति सेकेंड की दर से पानी कुटनी नदी में छोड़ा जाएगा। इससे बांध के नीचे कुटनी नदी में जलस्तर करीब 3 से 5 फीट तक बढ़ने की संभावना है। आवश्यकता के अनुसार गेटों को कभी भी कम या अधिक किया जा सकता है। सुरक्षा एवं चेतावनी के लिए तीन बार सायरन भी बजाया गया है।
जल संसाधन विभाग ने आमजन से अपील की है कि कुटनी नदी एवं बांध के निचले क्षेत्र से दूर रहें और नदी में न जाएं। जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को भी आवश्यक सावधानी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



Subscribe to my channel