IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : सक्ती के साईं मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार

95 हजार का मुकुट बरामद

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

सक्ती शहर के महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद किया है। बरामद मुकुट की कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले भी दोनों आरोपी चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुके है। जानकारी के अनुसार, साईं मंदिर में चोरी की सूचना मिलने पर प्रार्थी विजय बहादुर ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर में भगवान साईं के सिर पर लगा चांदी का मुकुट चोरी हो गया है और चोरी करने वाला व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रार्थी और गवाहों के बयान लिए गए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिछुआ निवासी सतीश दुबे (37) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने सहयोगी ननकी राम चौहान (44), निवासी ग्राम खम्हार, चौकी जोबी, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ के साथ मिलकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद किया। गवाहों की मौजूदगी में मुकुट को विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों से दोनों आरोपियों की अपराध में संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में थाना सक्ती पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button