Jharkhand News : चतरा मंडल कारा जेल में बंदी की मौत से आक्रोश, परिजनों ने पोस्ट ऑफिस चौक किया जाम
जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा। चतरा मंडल कारा में बंदी की मौत के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस चौक को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना था कि जेल में बंदी को प्रताड़ित किया जाता था, इसी कारण उसकी मौत हुई है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले जेल कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जेल में बंदियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। जाम के कारण पोस्ट ऑफिस चौक और आसपास के इलाकों में आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराने और यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी है।




Subscribe to my channel