ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News :पुलिस लाइन में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, एसएसपी ने फहराया तिरंगा

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपदीय पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराया
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” अभियान के तहत पुलिसकर्मियों और आमजन से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। सभी नागरिक राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता दिवस के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।


Subscribe to my channel