Rajasthan News : खेल हमे आपसी भाईचारे के साथ शारीसिक व मानसिक शक्ति प्रदान करता है- सलीम खान

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान
– जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
– आबूरोड़। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आज रविवार को इस्लामिया स्कूल परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी सलीम खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों का मानसिक व शारीसिक विकास होता है। आज के दौर में मोबाईल युग बनकर रख गया है। सदर खान ने विशिल बजाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका इकबाल खान पीटीआई व चांद मोहम्मद कायमखानी पीटीआई ने निभाई। इस दौरान सदर हाजी सलीम खान, शौकत नागोरी, सलीम अशरफी, आजाद कायमखानी, गरीब मोहम्मद, आबिद अली अब्बासी, एडवोकेट रईस कुरेशी, डॉ शेर मोहम्मद, हाजी नूर मोहम्मद, हाजी समशेर खान, रफीक मोयल सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

इन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
– बालक व बालिका वर्ग में 100मीटर, कुर्सी दौड़, बोरा रेस, स्लो साईकिल, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दोराल मुस्लिम यूथ वे सदस्यों ने व्यवस्था संभाली।
यह रहे विजेता
– जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में अलीशा फातिमा प्रथम, अलवीरा फातिमा द्वितीय, आयात बालो तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग बालिका में अक्शा इकराम प्रथम, लिफत इमरान द्वितीय, अल्फिजा निसार तृतीय। हमीरा बानो प्रथम, साइनुर बानो द्वितीय, अनिशा बानो तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ जीशान प्रथम, मोहम्मद असलम द्वितीय, फराज खान तृतीया। मुन्नवर आरिफ प्रथम, अयान यूनुस द्वितीय, साहिल इदरिश तृतीय। सीनियर वर्ग तारिक शहजाद प्रथम, नोमान अली दितीय, मोहम्मद कासिफ तृतीय । बोरा रेस जूनियर वालिका वर्ग, अक्शा इकराम जाजम प्रथम, अल्फिजा बानो द्वितीय, आरुषि राजेन्द्र अग्रवाल तृतीय। सीनियर वर्ग जरीना बानो प्रथम,साहेनूर बानो द्वितीय,तबस्सुम निशा तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग बिलाल इंसाफ अली प्रथम,मोईन रजा दितीय, साहिल मोहम्मद तृतीय। सीनियर वर्ग मोहम्मद ईमरान प्रथम,फैजल चांद मोहम्मद द्वितीय,मोहम्मद फरीद तृतीय स्थान पर रही।


Subscribe to my channel