IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

कलेक्टर श्री किरोड़ीलाल मीना के मुख्य आतिथ्य और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल पुलिस लाइन मैदान में आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड में एसएएफ, जिला पुलिस बल पुरुष व महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बॉयज व गर्ल्स, स्काउट्स गाईड, शौर्य दल तथा पुलिस बल बैंड ने भाग लिया। शालेय विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button