IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर की सड़कों पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, भाकियू टिकैत ने ट्रैक्टरों से निकाली तिरंगा यात्रा ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से मुजफ्फरनगर शहर में ट्रैक्टरों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर तिरंगा झंडा लगे ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर नजर आए। बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में किसानों ने देशभक्ति के संदेश के साथ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ट्रैक्टरों पर लहराते तिरंगे और किसानों की बड़ी संख्या ने पूरे माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान किसानों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।भाकियू टिकैत की इस तिरंगा यात्रा के चलते शहर की सड़कों पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार दिखाई दी। यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से भी यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button