IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन चेकिंग अभियान, मालवाहक वाहनों में सवारियों के परिवहन पर की गई कार्रवाई

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात #CO के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों के अनुपालन हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों में सवारियों का परिवहन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान नउवाबाग हाईवे पर यातायात प्रभारी श्री केशरी प्रसाद यादव एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा ऐसे वाहनों को रोककर चेक किया गया। मालवाहक वाहनों में यात्रा कर रहे सवारियों को सुरक्षित रूप से सवारी वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि भविष्य में मालवाहक वाहनों में सवारियों का परिवहन न करें।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस, जनपद फतेहपुर द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, मालवाहक वाहनों में सवारियों का परिवहन न करें तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button