IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मथुरा से इस समय की खास तस्वीरें सामने आई हैं, जहां हरिद्वार से गांव गोहरी पहुंची पवित्र कांवड़ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के गांव पहुंचते ही भक्तों ने पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। चारों ओर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा माहौल शिवमय हो गया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद सभी भक्तों ने मिलकर भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक किया।
जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भगवान शिव को गंगाजल अर्पित कर परिवार, गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान भोले बाबा के भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। हर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिया और श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर भोलेनाथ का गुणगान किया। कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के इस धार्मिक आयोजन ने आपसी भाईचारे और आस्था की एक सुंदर मिसाल पेश की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button