Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना जंसा न्यायालय के वारंट पर जंसा पुलिस की कार्रवाई, 2017 के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन में न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 11 अगस्त 2026 को जंसा पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय वाराणसी से जारी गैर-जमानती वारंट (A.B.W.) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए वारंटी शेषधर दूबे (49 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मु0अ0सं0 3996/2017, धारा 504 भादवि से संबंधित है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार वारंटी का विवरण: शेषधर दूबे, पुत्र स्व. शिवअनन्तधर दूबे, निवासी ग्राम डीहगंजारी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 49 वर्ष। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आयुष कुमार ओझा एवं रिजर्व कांस्टेबल शुभम कुमार गौड़, थाना जंसा शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन को लेकर अभियान लगातार जारी है और वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe to my channel