IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : चतरा: जनता दरबार में भू-अर्जन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

चतरा उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार 11 अगस्त मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित जनता दरबार में भू-अर्जन पदाधिकारी श्री शशिकांत सिनकर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान आमजनों द्वारा विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए गए। जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना, राशन कार्ड, मंईयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। भू-अर्जन पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों एवं मामलों को क्रमवार देखा और संबंधित विभागों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस दौरान जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी रितेश कुमार को जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण करते हुए संबंधित विभागों को भेजने तथा उनके निष्पादन की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। आमजन निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button