Madhya Pradesh News : केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 27 प्रभावित व्यक्तियों को 3 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत
ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के 3 प्रभावितों के लिए 1 लाख की राशि स्वीकृत
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर छतरपुर मृणाल मीणा द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्रामों के व्यक्तियों के लिए मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी प्रक्रिया के तहत बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। जानकारी के अनुसार परियोजना से संबंधित पूर्व पारित अवार्ड के 4 ग्रामों के 27 व्यक्तियों के लिए कुल 30594048 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। ग्रामवार स्वीकृति के अनुसार नैगुवां के 13 व्यक्तियों के लिए 16250000 रूपये, भौरखुंवा के 7 व्यक्तियों को 8750000 रूपये, घुघरी के 4 व्यक्तियों को 5000000, खरयानी के 3 व्यक्तियों को 594048 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के अंतर्गत बराखेरा ग्राम के 3 पात्र व्यक्तियों के लिए 110296 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार दोनों परियोजनाओं को मिलाकर कुल 30 व्यक्तियों के लिए 3 करोड़ 70 लाख 4 हजार 344 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि परियोजना से प्रभावित लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रदान की जाएगी।


Subscribe to my channel