IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, कोयला- फ्लाई ऐश ढुलाई पूरी तरह ठप

हाइवा ऑनर एसोसिएशन ने दिया समर्थन, सीओ ने अधिकारियों से बात करने का दिया आश्वासन

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा/सिमरिया। कोयला और फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग के विरोध में चल रहा “हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन” तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले सिमरिया चौक में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। आंदोलन के तहत कोयले और फ्लाई ऐश की ढुलाई तीसरे दिन भी अनिश्चित काल के लिए पूर्णतः बंद है। आंदोलन का नेतृत्व झामुमो नेता कर रहे हैं।आंदोलनकारियों ने कहा कि वर्षों से कोयले की ढुलाई लगातार जारी है। इस दौरान हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मृतकों के पीड़ित परिवारों के लिए अभी तक कोई स्थाई क्षतिपूर्ति व मुआवजा नीति तय नहीं की गई है। हर बार क्षतिपूर्ति के लिए आंदोलन करना पड़ता है। इसके बाद भी कोल कंपनियां बाज नहीं आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस रास्ते से किसी भी हाल में कोयले की ढुलाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिमरिया-चतरा समेत जिले की सड़कें कोयले के भारी लोड को नहीं झेल पा रही हैं। इसके अलावा हजारीबाग जिले के पकरी बरवाडीह, जोरदाग, चट्टीबरियातू सहित अन्य कोल माइंस का कोयला भी सिमरिया- चतरा के रास्ते ढोया जा रहा है।

आंदोलनकारियों ने मांग की है कि हजारीबाग जिले का कोयला सिमरिया- चतरा के रास्ते अविलंब बंद किया जाए और सिमरिया- चतरा सड़क पर कोल वाहनों, फ्लाई ऐश वाहन और भारी वाहन का परिचालन बंद हो। मांगों को पूरा नहीं किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।आंदोलन को पांच हाइवा और ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। एसोसिएशन ने आंदोलन और मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी समर्थन देकर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम में सीओ गौरव कुमार राय मौके पर पहुंचे और सीसीएल व एनटीपीसी के वरीय अधिकारियों से मामले को अवगत कराने का आश्वासन दिया। धरना में बड़ी संख्या में सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग मौजूद थे। इसमें मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा, चतरा नगर पालिका अध्यक्ष अताउर रहमान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य चंद्रदेव गोप, प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साहू, झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव साहू, कामख्या प्रसाद सिंह, रमन कुमार साहू, बिनोद महतो, नेमधारी महतो, कृष्णा साव, जवाहर विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, आलोक रंजन, सलीम अख्तर, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, बीरेंद्र यादव, करम साहू, प्रकाश यादव, अर्जुन साहू, सुबेश राम, लालो साव, अख्तर अंसारी, सचिन ठाकुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, दुकानदार और ग्रामीण शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button