IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : अवैध डोडा पोस्त से भरी फॉर्च्यूनर कार जब्त कर 484 किलो 100 ग्राम डोडा सहित दो मैगजीन व आठ जिन्दा कारतुस बरामद

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आबुरोड सदर थाना पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में, किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व श्री बृजेश कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत आबूपर्वत के सुपरवीजन में प्रदीप डागा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर के नेतृत्व में गठित टीम व जिला स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सांगणा तिराये के पास एक डोडा पोस्त से भरी फॉर्च्यूनर वाहन को जब्त कर उसमें से 484 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त, दो मैगजीन, आठ जिन्दा कारतुस व चार नम्बर प्लेट बरामद की गई। 10.08.2026 की रात्रि में दौराने गश्त जिला नियन्त्रण कक्ष सिरोही से जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि पुलिस थाना रोहिडा हल्का क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम सिरोही की नाकाबंदी तोडकर एक फॉर्च्यूनर कार दानबोर की तरफ आई है, जिस पर श्री गंगाराम उ.नि. मय् जाब्ता द्वारा हनुमान टेकरी खडात हाईवे पर पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की गई तथा डीएसटी टीम द्वारा उक्त वाहन का लगातार पीछा किया गया।

तत्पश्चात उक्त वाहन के वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को रोहिडा से दानबोर तथा दानबोर से निचलागढ की तरफ बार-बार घुमाता रहा व भागता रहा। तत्पश्चात उक्त वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को निचलागढ से हनुमान टेकरी की तरफ मोडने पर थाना आबूरोड सदर की टीम द्वारा हनुमान टेकरी से सांगणा तिराये के तरफ सामने आने पर तथा उक्त फॉर्च्यूनर वाहन का पिछला टायर फट जाने से सांगणा तिराये से पहले ही अपने वाहन फॉर्च्यूनर को रोड के साईड में छोडकर जंगल में फरार हो गया था तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा करीब तीन-चार घण्टे तक जंगल में फरार मुल्जिम की तलाश की गई, मगर कोई पता नहीं चला। उक्त वाहन फॉर्चनर में से 484 किलो 100 डोडा पोस्त, दो मैगजीन व आठ जिन्दा कारतुस तथा दो अलग-अलग नम्बरों की चार नम्बर प्लेट बरामद की जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button