IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : बिलासपुर में दंपती की मौत से सनसनीरू किराए के मकान में पति-पत्नी के शव फंदे पर मिले, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

सुबह बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक पहुंचा तो सामने आया खौफनाक मंजर; आत्महत्या की आशंका, वजह अब भी रहस्य

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड क्रमांक 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी के शव कमरे के भीतर फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा (35) और उनकी पत्नी माया बंजारा (30) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से जामकछार, थाना अमरकंटक, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से सिरगिट्टी के नयापारा में किराए के मकान में रह रहे थे। दंपती के साथ उनके दो छोटे बच्चे भी रहते थे। बच्चों के रोने की आवाज से खुला पूरा मामला जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मकान मालिक रमेश कुमार साहू को कमरे से बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे तत्काल कमरे की ओर पहुंचे। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। रमेश और माया दोनों फंदे पर लटके हुए थे। मकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

कंपनी में काम करता था रमेश बताया जा रहा है कि रमेश सिंह बंजारा सिरगिट्टी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह पत्नी माया और दोनों बच्चों के साथ किराए के मकान में रहकर जीवन-यापन कर रहा था। दंपती के एक साथ इस तरह मृत पाए जाने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों के शव घर के भीतर फंदे पर मिले हैं। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, हालांकि दंपती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनास्थल से किसी सुसाइड नोट की बरामदगी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास रहने वाले लोगों, परिचितों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस दंपती के पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियों से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।

दो मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। सुबह तक जो बच्चे अपने माता-पिता के साथ थे, कुछ ही देर बाद उनके सिर से मां-बाप का साया उठ गया। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध और गमगीन हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस के अनुसार स्वजन के पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button