Uttar Pradesh News : GEZ अल्फा के स्कूली बच्चों ने कच्ची सड़क को पक्की सड़क निर्माण करवाने की मांग को लेकर डी एम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) हमीरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरातफरी का महोल हो गया जब GEZ अल्फा के स्कूली बच्चों ने कच्ची सड़क को पक्की सड़क निर्माण करवाने की मांग को लेकर डी एम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कच्ची सड़क होने से बरसात में विद्यालय के रास्ते में कीचड़ कीचड़ हों जाने से छोटे छोटे बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिससे स्कूल के रास्ते तक पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर GEZ अल्फा के स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर DM कार्यालय के बाहर अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनके दौरान बच्चों ने DM के पर्सनल डोर तक पहुंचने का प्रयास किया, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई। पुलिस ने बच्चों को रोककर स्थिति को संभाला और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। बच्चों की मांग है कि स्कूल तक आने-जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में विद्यार्थियों को परेशानी न उठानी।

Subscribe to my channel