Rajasthan News बादीयो की बस्ती में सड़क मार्ग का अभाव, वर्षों से ग्रामीणो की मांग नहीं हुई पुरी

रिपोर्टर बाबुराम केनावत राजस्थान
बाडमेर जिले के विधान सभा गुड़ामालानी में तहसील धोरीमन्ना उपखंड के पंचायत जाभोजी मन्दिर में अती पिछड़ा समाज (बादीयो की बस्ती) SC जाति की बस्ती जो सन् 1972 में मिली हुई एलायुट मेट भुमि में स्थित है जहां सड़क मार्ग का अभाव है वर्षों से ग्रामीणों की मांग पुरी नहीं हुई। बादीयो की बस्ती में सड़क मार्ग की गंभीर समस्या। प्राचीन जाभोजी मंदिर डांबर रोड़ से तीन किलोमीटर बादीयो की बस्ती को ग्रेवल सडक मार्ग से जोड़ने हेतु प्रस्ताव जिला परिषद बाडमेर विकास अधिकारी धोरीमन्ना के माध्यम से तीन बार जिला परिषद बाडमेर भिजवाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच व उच्च अधिकारीयों को वर्षों से स्मस्या का समाधान हेतु अवगत करवा रहे हैं लेकिन कोई धरातल पर कार्रवाई नहीं। ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परीवारो की नहीं होती सुनवाई



Subscribe to my channel