IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : रामलीला समिति के पूर्व महामंत्री, वरिष्ठ नागरिक समाज सेवी श्री सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय का निधन, एक ही दिन गांव में हुई तीन मौतें

रिपोर्टर नवीन कुमार जयसवाल गाजीपुर उत्तर प्रदेश

खबर गाज़ीपुर जनपद के सैदपुर तहसील, थाना क्षेत्र रामपुरमांझा अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत देवकली से है जहां पर कल रविवार के दिन तीन लोगों की मृत्यु हो गई, स्थानीय बाज़ार के प्रमुख व्यवसाई श्री गोपाल जी मद्धेशिया उम्र लगभग 70वर्ष की मृत्यु वाराणसी स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज़ के दौरान हो गई गोपाल जी कई दिन से बीमार चल रहे थे जिनका उपचार वाराणसी स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में चल रहा था कि अचानक सुबह दस बजे के लगभग उनके मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ, दूसरी मौत स्थानीय बाज़ार के ही ताज़ियादार मुहम्मद यूसुफ़ जी का दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया श्री यूसुफ़ साहब एक नेक दिल इंसान थे, तीसरी मौत श्री रामलीला समिति के पूर्व महामंत्री श्री सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय जी की हुई जो विगत कई महीनों से कैंसर रोग से पीड़ित थे जिनका उपचार वाराणसी स्थित कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा था

जहां डॉक्टर की सलाह पर अपने निज आवास देवकली में ही विश्राम कर रहे थे कि कल शाम लगभग सात बजे गोलोक वासी हो गए, एक ही दिन गांव में तीन लोगों की मृत्यु होने से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वही ग्राम पंचायत के विभिन्न संगठनों द्वारा शोक सभा का आयोजन कर, तीनों व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें गांव के सैकड़ों लोग शामिल रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button