Jharkhand News : सिमरिया में हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, कोयला और फ्लाई ऐश ढुलाई ठप
अनिश्चितकालीन धरना- चक्का जाम में सिमरिया- चतरा सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक की मांग
रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा/सिमरिया। कोयला और फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग से हो रही लगातार मौतों को रोकने के लिए सिमरिया में चल रहा “हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन” दूसरे दिन भी जारी रहा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले सिमरिया चौक में अनिश्चितकालीन धरना और चक्का जाम जारी है। आंदोलन के तहत कोयले और फ्लाई ऐश की ढुलाई भी अनिश्चित काल के लिए पूर्णतः बंद कर दी गई है।आंदोलनकारियों ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से कोयले की ढुलाई लगातार जारी है। इस दौरान हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मृतकों के पीड़ित परिवारों के लिए अभी तक कोई स्थाई क्षतिपूर्ति नीति तय नहीं की गई। हर बार क्षतिपूर्ति के लिए आंदोलन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सिमरिया-चतरा समेत जिले की सड़कें कोयले के भारी लोड को नहीं झेल पा रही हैं। इसके अलावा हजारीबाग जिले के पकरी बरवाडीह, जोरदाग, चट्टीबरियातू सहित अन्य कोल माइंस का कोयला भी सिमरिया- चतरा के रास्ते ढोया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने मांग की है कि हजारीबाग जिले का कोयला सिमरिया के रास्ते अविलंब बंद किया जाए और सिमरिया- चतरा सड़क पर कोल वाहनों, फ्लाई ऐश वाहन और भारी वाहन का परिचालन बंद हो। धरना में बड़ी संख्या में सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग मौजूद थे।

इसमें मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा, चतरा नगर पालिका अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य चंद्रदेव गोप, प्रेमलता चंद्रा, झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव साहू, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, राजद नेता बीरेंद्र यादव, कांग्रेसी नेता कामाख्या नारायण सिंह, करम साहू, झामुमो सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष रमन साहू, टंडवा अध्यक्ष प्रकाश यादव, अर्जुन साहू, मुखिया विनोद महतो, जवाहर गुप्ता, सुबेश राम, नेमधारी महतो, सलीम अख्तर, आलोक रंजन, लालो साव, अख्तर अंसारी, सचिन ठाकुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, दुकानदार और ग्रामीण शामिल थे।
Subscribe to my channel