IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : श्रावण मास में अमोना पहुंचे सज्जन सिंह वर्मा, भोलेनाथ का किया पूजन

रिपोर्टर बहादुर सिंह भाटी देवास मध्य प्रदेश

अमोना। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने अमोना पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्रवासियों सहित समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उनके साथ गोविन्द जायसवाल, युवक कांग्रेस पूर्व जिला महासचिव भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और जनकल्याण की कामना का पावन अवसर है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button