IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना चौबेपुर क्षेत्रांतर्गत दुर्घटना से श्रद्धालु की मृत्यु होने की घटना के संबंध में एसीपी विमल कुमार द्विवेदी की बाइट।

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.08.2026 को थाना चौबेपुर पर श्री मारकण्डेय महादेव मंदिर से दर्शन कर वापस जा रहे व्यक्ति की मोटरसाइकिल से टक्कर लगने की सूचना प्राप्त हूई । सूचना पर तत्काल चौबेपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची । जांच में ज्ञात हुआ कि संदीप गुप्ता पुत्र श्री गुलाब गुप्ता निवासी ग्राम परसौरा थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ श्री मारकण्डेय महादेव मंदिर से दर्शन कर पैदल वापस आ रहे थे। उसी समय एक श्रद्धालु की मोटरसाइकिल की टक्कर से संदीप गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया । अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक के परिजनों द्वारा थाना चौबेपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम है। अग्रिम सूचना से अवगत कराया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button