IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों से हटाए जा रहे आवारा मवेशी, गौशालाओं में किया जा रहा शिफ्ट

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में छतरपुर नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं में शिफ्ट करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर पालिका छतरपुर की टीम द्वारा शहर के प्रमुख एवं व्यस्त मार्गों पर सड़कों पर घूमने और बैठने वाले मवेशियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से राधेपुर गौशाला, नंदीधाम गौशाला एवं दयोदय सरानी गौशाला में भेजा जा रहा है। टीम द्वारा बस स्टैंड, पुलिस लाइन रोड, कॉलेज तिराहा, छत्रसाल चौराहा, पन्ना नाका, आकाशवाणी तिराहा, बिजावर नाका सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

सड़कों पर आवारा मवेशियों के विचरण एवं बैठने से वाहन चालकों और आमजन के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभियान के दौरान मवेशियों को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित कर सड़कों से हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिली। नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि आवारा मवेशियों को सड़कों से हटाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें तथा उनके समुचित प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निजी पशुओं के मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button