IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : UGC एवं जातिगत आरक्षण के विरोध में महरौली से DM कार्यालय तक निकली पदयात्रा, सौंपा रक्त लिखित ज्ञापन

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा। समस्त करणी सेना एवं सवर्ण समाज के बैनर तले रविवार को जातिगत आरक्षण और UGC के नए नियमों के विरोध में विशाल पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा गांव महरौली से शुरू होकर मथुरा DM कार्यालय पर समाप्त हुई, जहां राष्ट्रपति के नाम रक्त लिखित ज्ञापन सौंपा गया। पदयात्रा का नेतृत्व कुंवर एन पी सिंह ‘राणा जी’ ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए UGC Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations 2026 और जातिगत आरक्षण व्यवस्था “काला कानून” है। पदयात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए पदाधिकारियों ने कहा, “जब गणराज्य बना था तो राजपूतों के राजघरानों ने सब कुछ दान में दे दिया। आज हमारे लोगों के लिए शिकंजा कसे जा रहे हैं। न शिक्षा ले सकते हैं, न स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा है।” उन्होंने मांग की कि इस कानून को तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो राजस्थान, MP, हरियाणा और UP के सभी क्षत्रिय मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

पदयात्रा की मुख्य मांगें
1. UGC Equity Regulations 2026 वापस लो
2. जातिगत आरक्षण खत्म करो, मेरिट से नियुक्ति हो
3. समान शिक्षा – समान प्रतियोगिता – समान भविष्य
4. EWS आरक्षण 10% से बढ़ाकर 15% किया जाए

रक्त लिखित ज्ञापन प्रदर्शनकारियों ने DM मथुरा के माध्यम से राष्ट्रपति को रक्त से लिखा ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जातिगत आधार पर भेदभाव बंद किया जाए और योग्यता का सम्मान किया जाए। पहले भी हो चुका है विरोध बता दें कि जनवरी 2026 में भी ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा ने मथुरा के छटीकरा में इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था। तब इसे “काला कानून” बताकर वापस लेने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर 19 मार्च तक रोक लगाई है। पदयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। आयोजकों ने कहा कि “हमारे समाज के बुजुर्ग और नौजवान अब जाग चुके हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे”।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button