IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : सोमवार के पावन अवसर पर PNC इंफोटेक्स लिमिटेड, गेवरा परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच महाप्रसाद एवं खिचड़ी भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़

गेवरा। सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर PNC इंफोटेक्स लिमिटेड, गेवरा परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच महाप्रसाद एवं खिचड़ी भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​इस धार्मिक व सामाजिक आयोजन में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन और व्यवस्था में एचआर अशोक राय, प्रभात अवस्थी, गोयल सर, मनी शंकर राठौर, अश्वनी साहू एवं सच्चिदानंद साहू का विशेष योगदान रहा। ​सावन के दूसरे सोमवार पर आयोजित इस प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का स्मरण किया और खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ और भगवान शिव के जयकारों का माहौल बना रहा।

​PNC इंफोटेक्स लिमिटेड के प्रबंधकों ने बताया कि सावन माह में ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आपसी सद्भाव बढ़ाते हैं, बल्कि कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। संपूर्ण कार्यक्रम का समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button