IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : बारिश के पानी में उतरकर DM-SSP ने संभाली यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं को मिली राहत ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: लगातार हो रही बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक पहुंचकर स्वयं पानी में उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर व्यवस्थाओं को संभाला।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें लगातार कांवड़ मार्गों और प्रमुख चौराहों पर तैनात हैं। बारिश के बावजूद अधिकारी मौके पर रहकर व्यवस्थाओं का निरंतर पर्यवेक्षण कर रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button