IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में धावकों ने दिखाया दमखम 21 किलोमीटर ऊंचे पहाड़ को धावकों ने किया फतह दादी प्रकाशमणि मैराथन दौड़ कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

माउंट आबू, 09 अगस्त। ब्रह्माकुमारी संगठन की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रविवार को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में आयोजित आठवीं अंतर्राष्ट्रीय हॉफ मैराथन दौड़ में देश-विदेशों के करीब चार हजार धावकों ने पहाड़ों को नापते हुए दिखाया दमखम। इन्होंने मारी बाजी 21.01 किलोमीटर की हॉफ मैराथन के पुरुष वर्ग में जोधपुर के देवाराम ने एक घंटा 19 मिनट 56 सेकेण्ड के साथ पहला, जैसलमेर के जुझार सिंह ने एक घंटा 21 मिनट 12 सेकेण्ड के साथ दूसरा, जोधुपर के मुकेश कुमार ने एक घंटा 21 मिनट 32 सेकेण्ड के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया गया। इसी तरह से महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की अर्पिता सैनी ने एक घंटा 47 मिनट 14 सेकेण्ड के साथ पहला, उदयपुर की सुनीता कुमारी गुर्जर ने एक घंटा 57 मिनट 48 सेकेण्ड के साथ दूसरा व अहमदाबार की किरण पटेल ने दो घंटा 30 सेकेण्ड के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष मास्टर वर्ग में कुनूर के नागेश पवार ने पहला, भरत भूषण ने दूसरा, देहरादून के अर्जुन प्रधान ने तीसरा, महिला मास्टर वर्ग में सूरत की रतना मेहता ने प्रथम, दिल्ली की जयंती थपलियाल ने द्वितीय, दिल्ली की आशा मनराल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वेर्टन पुरुष वर्ग में गाजियाबाद के महिपाल सिंह ने पहला, महाराष्ट्र के केशव मोटे ने दूसरा, देहरादून के मुकेश राणा ने तीसरा, वेर्टन महिला वर्ग में जलगांव की विद्या पुरुषोत्तम ने पहला, दिल्ली की कृष्णा ने तीसरा, मुंबई की स्मिथा मूॢत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार जाटव, केरिपुबल कमाडेंट महेंद्र कुमार, थाना अधिकारी दलपत ङ्क्षसह राठौड़, संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका सुदेश दीदी, राजयोगिनी प्रभा दीदी, संगठन के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युजंय, सचिव डॉ. प्रताप मिढ्ढा आदि ने संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन स्थित ओम शान्ति भवन में आयोजित पुरुस्कार वितरण समारोह में मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरुस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। धावकों के मनमोहिनीवन से दौडकऱ माउंट आबू पहुंचने पर विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। मैराथन दौड़ संयोजक बीके सचिन, बीके भानू, बीके शिविका, बीके जितेंद्र जावाले समेत बड़ी संख्या में माउंट आबू के विभिन्न संगठनों ने बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इन स्थानों से गुजरे धावक हाफ मैराथन दौड़ तलहटी मनमोहिनीवन से आरंभ होकर, बाघनाला, छीपाबेरी, सातघूम, आरणा, माउंट आबू प्रवेश द्वार से गौमुख चौक, बस स्टेंड, रोटरी सर्कल, चाचा म्युजियम चौक, अंबेडकर चौंक, नक्की मार्केट, भारत माता नमनस्थल, दादी प्रकाशमणि मार्ग होते हुए ओम शान्ति भवन में संपन्न हुई। माउंट आबू। विजेताओं को सम्मानित करते थाना अधिकारी दलतप सिंह राठौड़ व अन्य।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button