IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : आर्ट ऑफ लिविंग राजस्थान के मीडिया को-ऑर्डिनेटर्स की बैठक जयपुर आश्रम में सम्पन्न मीडिया समन्वय, समाचार लेखन एवं संस्था के सेवा कार्यों के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

जयपुर आर्ट ऑफ लिविंग राजस्थान के मीडिया को-ऑर्डिनेटर्स की महत्वपूर्ण बैठक जयपुर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मीडिया को-ऑर्डिनेटर्स ने भाग लिया। बैठक का मार्गदर्शन आर्ट ऑफ लिविंग की नेशनल मीडिया टीम की सदस्य मनीषा ठाकुर ने किया। उन्होंने मीडिया को-ऑर्डिनेटर्स को संस्था की गतिविधियों एवं सेवा प्रकल्पों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। मनीषा ठाकुर ने कहा कि मीडिया को-ऑर्डिनेटर संस्था और मीडिया के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है। इसके लिए पत्रकारों के साथ सकारात्मक एवं निरंतर संवाद बनाए रखना, समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराना तथा समाचारों में तथ्यपरकता और स्पष्टता रखना आवश्यक है।

कार्यशाला में समाचार लेखन, प्रेस विज्ञप्ति तैयार करने, मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित करने, समाचारों के लिए उपयुक्त विषय एवं सामग्री चयन तथा आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रमों और सेवा प्रकल्पों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। साथ ही वर्तमान डिजिटल एवं सोशल मीडिया के दौर में सूचनाओं को जिम्मेदारी और विश्वसनीयता के साथ प्रसारित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आबूरोड-सिरोही से भूपेन्द्र सम्बरिया, जयपुर से तृप्ति राठौर एवं संजय वर्मा, जोधपुर से शिवानी व्यास, टोंक से नवल किशोर पारिख तथा अलवर से नरेन बुटानी ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मीडिया समन्वय से जुड़े अनुभव साझा किए तथा स्थानीय स्तर पर आर्ट ऑफ लिविंग की गतिविधियों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के लिए आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। बैठक का उद्देश्य राजस्थान में मीडिया नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाते हुए आर्ट ऑफ लिविंग के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की विश्वसनीय जानकारी समाज तक पहुंचाने के लिए प्रभावी समन्वय विकसित करना रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button