Rajasthan News : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक का आयोजन
ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान
आबुरोड वीरबाबा मंदिर मानपुर पर किया गया।जिसमें बैठक की अध्यक्षता जोधपुर संभाग प्रभारी कानाराम परिहार द्वारा की गई। बैठक में आगामी होने वाले सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किये गये । वहीं आबूरोड से संगठन का विस्तार करते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव ने आबूरोड से सक्रिय कार्यकर्ता राहुल प्रजापति को आबूरोड तहसील संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया। संभाग प्रभारी कानाराम परिहार द्वारा राहुल प्रजापति को संगठन मंत्री का नियुक्ति पत्र प्रदान कर आगे संगठन को मजबूत करने एवं लोगो के हित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए कहा गया।

कानाराम परिहार ने बताया कि प्रजापति शुरु से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं जिससे आज वही कई क्षेत्र मे विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर जनहित में कार्य कर रहे हैं। वहीं प्रजापति के संगठन में नियुक्ति की सूचना के पश्चात लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है। बैठक के दौरान कानाराम परिहार,हंसा राम,जीवाराम, लाखाराम,जगदीश,भगवती देवी, मगनलाल,विक्रम,अनिल,सुरेश के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel